टंडवा (चतरा)। सोमवार को टंडवा प्रखंड के आम्रपाली -चंद्रगुप्त कोल परियोजना क्षेत्र में कोल वाहन चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुवे जीएम अमरेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चालकों को सुरक्षा मानकों के अनुपालन के प्रति प्रेरित करना था। वहीं सामुहिक तौर पर सुरक्षा मानकों के अनुपालन की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से सड़क दुर्घटना में घायलों के प्रति मानवीय दायित्वों के निर्वहन अनिवार्य किया गया है, जिसकी जानकारी दी गई। आगे बताया कि सड़क दुर्घटना में घायलों को बचाना मानवीय धर्म है, जिसके लिए सरकार द्वारा 5 हजार पुरस्कार देने का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर चालकों ने सड़क सुरक्षा मानक अनुपालन की शपथ लिया। मौके पर डीटीओ इंद्र कुमार, परिवहन सुरक्षा प्रबंधक अमित कुमार, पीओ पीके सिन्हा, स्टाफ अधिकारी केके पांडा, वाहन संघ से विजय कुमार साहु, ईश्वरी साहु समेत अन्य मौजूद थे।
---Advertisement---





















Total Users : 853289
Total views : 2571254