न्यूज स्केल संवाददाता, भुपेंद्र पांडेय
गिद्धौर(चतरा)। जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत बलबल गरम कुंड क्षेत्र स्थित माता बागेश्वरी मंदिर परिसर में बलबल मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य रुप से आय व्यय पर चर्चा करते हुए माता बागेश्वरी मंदिर के दान पेटी व विभिन्न स्रोतों से हुए आय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। वहीं प्राप्त आय से सर्वसम्मति से मंदिर परिसर के साज सज्जा व अधूरे पड़े कार्यों के निष्पादन पर सहमति जताई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक जयप्रकाश सिंह भोगता व संचालन मखिया जगदीश यादव ने किया। मौके पर काली गोप, निर्मल गोप, जवाहरलाल अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, शशि गुप्ता, अर्जुन यादव समेत अन्य उपस्थित थे।
बलबल मंदिर प्रबन्धन समिति की हुई बैठक

By newsscale
On: February 11, 2024 10:29 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1174598
Total views : 3005193