न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। भारतीय जनता पार्टी ने गांव चलो अभियान का शुभारंभ कुंदा प्रखंड में शनिवार को मंडल अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि व महामंत्री के संयुक्त नेतृत्व में दीवार लेखन व कमल फूल का चित्र बनाकर किया गया। वहीं बूथ 280 व 281 में केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी योजना के बारे में लोगों को बताया गया। वही कुंदा व चिलोई के प्रभारी मनोज यादव एवं चाया के प्रभारी बसंत यादव ने लाभार्थी जनसंपर्क अभियान भी चलाया। गांव चलो अभियान के संयोजक सह सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के इस अभियान के तहत लाखों पार्टी कार्यकर्ता देश के सभी गांवों में मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं और आगामी लोकसभा चुनाव में उनका समर्थन मांग रहे हैं। हमें भी गांव-गांव में लोगों से संर्पक कर केंद्र की महत्वकांक्षी योजनाओं की जानकारी देने के साथ 2024 के चुनाव में समर्थन मांगना है। अभियान के तहत केंद्र की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया गया।
गांव चलो अभियान के तहत बीजेपी ने लाभार्थी जनसंपर्क व दीवार लेखन अभियान, क्रेद्र प्रायोजित जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

By newsscale
On: February 10, 2024 11:08 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1174606
Total views : 3005205