न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। नवमनोनित भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता पार्टी द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुवे। इस दौरान उन्होंने संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुवे कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने जो हमपर विश्वास व्यक्त किया है। उसपर खरा उतरने का न सिर्फ प्रयास करूंगा बल्कि संगठन को एक नई ऊंचाई पर लेकर जाऊंगा। लोक सभा चुनाव के बाबत उन्होंने कहा कि भाजपा एक सुसंगठित पार्टी है और लोक सभा ही नहीं बल्कि चतरा के साथ सिमरिया विधान सभा को जितने का भी उन्होंने दावा किया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया और संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर हौसला अफजाई किया। मौके पर पूर्व विधायक जनार्दन पासवान के साथ भाजपा जिला कमिटी के सभी पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
भाजपा के नव मनोनित जिलाध्यक्ष अभिनंदन समारोह में हुवे शामिल, संगठन को मजबूत करने पर की चर्चा

By newsscale
On: February 3, 2024 10:41 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1174608
Total views : 3005207