न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के सभी पंचायतों में शुक्रवार को मनरेगा दिवस का आयोजन संबंधित मुखिया की अध्यक्षता में की गई। जबकि संचालन पंचायत सेवकों ने किया। जिसमें वित्त वर्ष 2023-24 में नियमानुसार 100 दिन कार्य करने वाले मनरेगा मजदूरों को पौधा व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि मनरेगा मजदूर 100 दिन काम करते हैं तो सभी को सम्मानित किया जाएगा। मनरेगा दिवस में मुखिया निर्मला देवी, जगदीश यादव, सुमीरा देवी, बेबी देवी, डेगन गंझू, पंचायत सेवक उज्वल सिंह, चितरंजन शर्मा, रोजगार सेवक सतेंद्र कुमार वर्मा, पार्वती कुमारी, प्रदीप कुमार, निर्मल दांगी, संजय दांगी, कैलाश दांगी, विकास दांगी, समाजसेवी प्रसादी पासवान, कर्मधारी रजक, विनय ठाकुर, बद्री यादव व मनरेगा मजदूर आदि उपस्थित थे।
सभी पंचायत में मनाया गया मनरेगा मजदूर दिवस, 100 दिन काम पूरा करने वाले मजदूरों को किया गया सम्मानित

By newsscale
On: February 2, 2024 10:14 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 853825
Total views : 2571969