न्यूज स्केल डेस्क
रांची। झारखंड में गठबंधन दल के 37 विधायक रांची से गए हैदराबाद। हालांकि झारखंड में चम्पाई सोरेन की अगुवाई में नई सरकार का गठन हो चुका है। जबकि 10 दिनों के अंदर नई सरकार को अपना बहुमत सिद्ध करना है। ऐसे में हैदराबाद जाने वाले सभी विधायक उसी दिन लौटेंगे जिस दिन झारखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा। ज्ञात हो कि 1 फरवरी 2024 गुरुवार को उपरोक्त सभी विधायक हैदराबाद जाने के लिए रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच कर दो घंटे से अधिक समय तक चार्टर्ड प्लेन में बैठे रहे, लेकिन कुहासा रहने के कारण चार्टर प्लेन उड़ान नहीं भर सका। बारिश और धुंध के कारण एटीसी की अनुमति नहीं मिलने के कारण उनका विमान उड़ान नहीं भरा, तो निर्णय हुआ कि सभी विधायक रात सर्किट हाउस में रात गुजारेंगे और शुक्रवार को मौसम सही रहने पर हैदराबाद रवाना हो जाएंगे।हैदराबाद जाने वाले विधायकों में झामुमो, कांग्रेस, राजद व भाकपा माले के विधायक शामिल हैं। हैदराबाद के बेगमपेट रामोजी सिटी स्थित रिजॉर्ट में सभी विधायकों के ठहरने की व्यवस्था होने की बात कही जा रही है। तेलंगाना में चूंकि कांग्रेस की सरकार है, इसलिए विधायकों का ठहराना उचित समझा जा रहा है। महागठबंधन के विधायकों को रांची से शिफ्ट करने का मुख्य उद्देश्य किसी प्रकार की हॉर्स ट्रेडिंग से बचना है।


















Total Users : 1154356
Total views : 2982159