Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भेजे गये सेंट्रल जेल रांची…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। झारखंड के निर्वतमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुरुवार को ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट परिसर पहुंचने पर हेमंत सोरेन ने कार से निकलते हाथ जोड़ कर वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन कर वे अंदर कोर्ट गए। ईडी की ओर से पीएमएलए कोर्ट में बताया गया कि अभी हेमंत सोरेन से कई जानकारियां नहीं मिल पाई है, इसलिए पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड मांगी गई। लेकिन हेमंत सोरेन के अधिवक्ता की ओर से इसका विरोध किया गया। दोनों ओर से लगभग एक घंटे तक अपना पक्ष अदालत में रखा गया। जिसके बाद ईडी की विशेष अदालत की ओर से फैसला सुरक्षित रख लिया गया। वहीं रिमांड पर 2 फरवरी को फैसला सुनाया जाएगा। फिलहाल हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल रांची भेज दिया गया है। पेशी के दरम्यान कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सिटी एसपी राजकुमार मेहता और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय सहित अन्य आला अधिकारी कोर्ट परिसर का लगातार जायजा लेते रहे। हेमंत सोरेन को बीते बुधवार को ईडी ने अपनी हिरासत में लिया था। वहीं, बीती रात निवर्तमान सीएम हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले एक वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment