न्यूज स्केल संवाददात
मयूरहंड़(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में बुधवार को भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिले के नव नियुक्त पार्टी जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिवंगत बिक्रम कुमार सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष ने उपस्थित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर भाजपा के कार्यक्रम का प्रचार प्रसार करने के साथ योजनाओं की जानकारी देने व मतदान के दौरान मत की संख्या बढ़ाने के लिये प्रेरित करने की बात कही। मौके पर सुजित भारती, अनिल कुमार सिंह, महेंद्र नायक, रणधीर सिंह, मनोज कुमार सिंह, गरजु सिंह, कैलाश रवाणी, विश्मभर राणा, अनिता देवी, सिकेन्द्र महतो, नीरज कुमार सिंह, पिंटु कुमार सिंह, समेत दर्जनो भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
गांव चलो अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष, की पार्टी के कार्यक्रम के पर्चार की अपील

By newsscale
On: February 1, 2024 12:12 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1174618
Total views : 3005217