न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। सोमवार को सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशुन कुमार दास द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल का वितरण सोमवार को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर गरीब, असहाय और दिव्यांगों के बीच किया गया। विधायक द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल का वितरण भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद दांगी के नेतृत्व में किया गया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि नावाडीह के सभी बूथों में एंवम अन्य क्षेत्र में भी कंबल का वितरण किया जाना है। इस अवसर पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी, पंकज कुमार, मुकेश कुशवाहा, चिराग कुमार, रंजय कुमार, आदित्य राणा, संतोष दांगी व अन्य भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।