न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। शनिवार को पत्थलगडा प्रखंड क्षेत्र के सिमरिया रोड स्थित रामपुर में डीआरडी कलेक्शन प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन विधिवत पूजा के उपरांत दुकान संचालक की मां केशरी देवी, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, प्रमुख मनीषा कुमारी, बरवाडीह मुखिया संदीप कुमार सुमन, समाजसेवी महेंद्र दांगी एवं पूर्व मुखिया मेघन दांगी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस अवसर पर दुकान के संचालक शत्रुधन दांगी ने बताया कि इस दुकान में उचित मूल्य पर सभी तरह के वस्त्र उपलब्ध है। इस अवसर पर संचालक ने जनप्रतिनिधियों को भगवा गमछा देकर सम्मानित किया। वहीं पूर्व मुखिया ने दुकान में कपड़े की खरीदारी करते हुए कहा कि अब लोगों को शहरों पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा। मौके पर संतोष कुमार, देवकी दांगी, महफूज रहमान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
डीआरडी कलेक्शन प्रतिष्ठान का पत्थलगड़ा में शुभारंभ…

By newsscale
On: January 21, 2024 9:58 AM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 1174572
Total views : 3005160