Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया के सौजन्य से जरुरतमंदों को दिया गया कंबल

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
बरकट्ठा(हजारीबाग)। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए झारखण्ड नव निर्माण युवा सेना और बरकट्ठा जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया ने अपने निजी मद से प्रखंड क्षेत्र के बेलकपी, सिमराटांड, नावाडीह, बाराडीह, शिलाडीह, गोरहर, चेचकपी, झुरझुरी में जरूरतमंद वृद्ध महिला और पुरुषों के बीच घर घर जाकर ठंड से बचने हेतु कंबल का वितरण किया। कुल 80 लोगों के बीच कंबल बांटते हुए उन्होंने कहा कि वृद्ध जनों का ठंड में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। वे परिवार की रीढ़ होते हैं। कहा कि अपनी क्षमता के अनुसार सभी को जरूरत मंदों की मदद करनी चाहिए। क्योंकि मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता है। वहीं कंबल पाकर जरुरतमंदों के चेहरे पर खुशी देखी गई। लोगों ने इस कार्य के लिए जिप सदस्य को धन्यवाद दिया। मौके पर झारखण्ड नव निर्माण युवा सेना के संस्थापक व समाजसेवी सी के पाण्डेय, सुरेश कुमार पाण्डेय, मुकेश तिवारी, शेषनाथ सिंह, सुरेश सिंह समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment