न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। समाजसेवी सह लातेहार जिले के बालूमाथ निवासी बबन कुमार सिंह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर पत्थलगडा प्रखंड पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र में जनसंपर्क अभीयान चलाकर बुजुर्ग, असहाय व जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने लोगों से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में चतरा के विकास के लिए चुनाव लड़ेंगे। क्षेत्र के लोगों से निवेदन है कि जाति व पार्टी से ऊपर उठकर स्थानीय उम्मीदवार को वोट करना है। आगामी लोकसभा चुनाव में स्थानीय सांसद चुनकर चतरा लोकसभा के माथे पर लगे बाहरी सांसद के कलंक को इस बार मिटाना है। इस दौरान भाजपा नेता वासुदेव दांगी, व्यवसायिक संघ के प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुमार, समाजसेवी दीपक कुमार, जितेंद्र साव, सतीश दांगी, सिंघानी मुखिया राधिका देवी, पंसस मीना देवी, पूर्व मुखिया सतीश कुमार, फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष सह भाजपा नेता महफूज रहमान, कामेश्वर दांगी, नंदकिशोर दांगी, सतीश सिंह व ब्रजेश सिंह आदि शामिल थे।
समाजसेवी बबन सिंह पहुंचे पत्थलगड़ा, जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल

By newsscale
On: January 14, 2024 8:03 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 1174554
Total views : 3005136