Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डॉ. प्रशांत जयवर्द्धन को मिला प्रांत प्रचार सह प्रमुख का दायित्व

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखंड राय विश्वविद्यालय, रांची में सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रशांत जयवर्धन को भारतीय शिक्षण मंडल का राज्य प्रांत प्रचार सह प्रमुख बनाया गया है। भारतीय शिक्षण मण्डल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक आनुसंगिक संगठन है जो शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुनरुत्थान के उद्देश्य से कार्यरत है।
भारतीय शिक्षण मंडल भारत की एकात्म जीवनदृृष्टि पर आधारित तथा देश की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक अनुभूति से उपजी, राष्ट्र के समग्र विकास पर केंद्रित राष्ट्रीय शिक्षा नीति(NEP 2020) पाठ्यचर्या, व्यवस्था तथा शिक्षणविधि का विकास आदि विषयों पर कार्य करता है।
भारतीय शिक्षण मंडल की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री शंकरानन्द जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ओम प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री हिमांशु वर्मा जी की उपस्थित थे।

डॉ. जयवर्द्धन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के एक विषय आत्म निर्भर भारत अभियान के प्रदेश सह संयोजक भी है। न्यास भारत में शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था है। न्यास के संस्थापक दीनानाथ बत्रा हैं जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक तथा विद्या भारती के पूर्व निदेशक रह चुके है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment