न्यूज स्केल संवाददाता
टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाईन के निर्माण में मिट्टी भराई ने सुदूरवर्ती इलाकों के पथरीले व बंजर जमीनों को तालाब बना दिया है। ऐसे में जहां लाखों खर्च कर जहां तालाब का लाभ लोगों को नही मिलता था, वहीं रेलवे निर्माण को लेकर बगैर खर्च किये मुफ्त में तालाब व खेत बन रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 45 किलोमीटर रेलवे लाईन के निर्माण में मिट्टी भरने के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनियों द्वारा ग्रामीणों व किसानों की सहमति से उनके जमीनों में खुदाई कर दर्जनों तालाब तथा खेत बना दिए हैं। रेलवे लाईन निर्माण के लिए फुलवरिया, टेकठा, कढनी, बुकरू समेत आधा दर्जन गांवों के जमीनों को रेलवे विभाग द्वारा अधिगृहीत जमीनों पर लाईन का निर्माण कराया जा रहा है। प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि फुलवरिया, टेकठा, कढ़नी व बुकरू समेत कई गांवों में लगभग 10-15 एकड़ भूमि में आधा दर्जन तालाबों के गहरीकरण होने से सैंकड़ों एकड़ भूमि में सिंचाई किया जा सकेगा। ठेकेदारों की मानें तो मिट्टी कटाई के लिए किसानों व ग्रामीणों की सहमति लेने के बाद हीं मिट्टी का उठाव किया जाता है।
रेलवे लाइन निर्माण को लेकर मिट्टी कटाई से क्षेत्र में बन रहे तालाब व खेत

By newsscale
On: December 24, 2023 11:24 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 1174536
Total views : 3005114