Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सारथी सहायता संगठन ने मृतक के पत्नी को सौंपा 9 लाख 31 हजार का चेक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा)। सारथी सहायता संगठन चौपारण (हजारीबाग) के सदस्यों ने रविवार को मयूरहंड थाना क्षेत्र के ढोढी-मंधनिया में मृतक के पत्नी पम्मी कुमारी को सहायता राशि का चेक सौंपा। ज्ञात हो कि सारथी सहायता संगठन व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए कार्य करती है। संगठन के सदस्य वाहन चालक राम सागर सिंह उर्फ छोटी सिंह ढोढ़ी मंधनिया निवासी की वाहन दुर्घटना में 16 जुलाई 2023 को मौत हो गई थी। संगठन के सदस्यों ने मृतक चालक के घर पहुंच दो मिनट का मौन रख दिवंगत को श्रद्धांजलि देने के तत्पश्चात संगठन की ओर से एक लाख 31 हजार एवं इंश्योरेंस क्लेम के माध्यम से 7 लाख 50 हजार कुल 9 लाख 31 हजार रुपये का चेक दिवंगत के धर्मपत्नी पम्मी कुमारी को दिया गया। संगठन के लोगों ने बताया कि संगठन में झारखंड के अलावे बिहार, छतीसगढ़, उत्तरप्रदेश, राजस्थान एवं महाराष्ट्र के 8 सौ से ज्यादा मालवाहक चालक सदस्य के रूप मे जुड़े हुए हैं। संगठन दिल्ली से राजिस्टार्ड है, इसमें चालक का इंश्योरेंस होता है। संगठन में जुडने के लिए 1300 रुपए साल में देय है। वहीं किसी की दुर्घटना में मौत होने पर सदस्यों द्वारा 251 रुपया सहयोग किया जाता है। जुड़ने के लिए लाइसेंस, आधार कार्ड एवं पेन कार्ड निर्धारित है। जिप सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी ने सारथी सहायता संगठन की प्रशंसा करते हुए क्षेत्र के चालकों को संगठन से जुडने की अपील की। वहीं इंश्योरेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक धनंजय कुमार मिश्रा ने भी मालवाहन चालकों को संगठन से जुडने का आवाहन किया। मौके पर अध्यक्ष गौतम सिंह, सचिव योगेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज सिंह, प्रवक्ता पिंकू कुमार, कार्यकारी सदस्य कारू सिंह, पंकज कुमार सिंह, हृदय सिंह, कोर कमेटी सदस्य राम सागर सिंह, अनुज कुमार सिंह, एकलव्य पाण्डेय, अशोक सिंह, छोटन सिंह, सौरव कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, शलेश कुमार, शक्ति कुमार, रमेश कुमार, शिव कुमार, प्रभात कुमार, उज्ज्वल कुमार, राजेश कुमार, सर्जन दांगी, नरसिंह दांगी, बिनोद सिंह, योगेंद्र सिंह, कारू सिंह आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment