Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झोलाछाप चिकित्सक पर प्राथमिकी दर्ज, किलिनीक में पुलिस का छापा, लैटर पैड व दवा बरामद, क्लीनिक सील

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चिकित्सा प्रभारी ने अवैध संचालित क्लीनिक किया सील

न्यूज स्केल संवाददाता
मयूरहंड(चतरा):
करमा चौक के झोलाछाप चिकित्सक मनोज कुमार के गलत इलाज से करकरा गांव के एक वृद्ध व्यक्ति चोलो यादव (उम्र-65 वर्ष) की मौत मामले में स्थानीय थाना में मृतक के पुत्री कैले देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।झोलाछाप के खिलाफ गलत तरीके से इलाज कर हत्या करने को लेकर की प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसका कांड संख्या 82/2023 है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के पश्चयात कार्यवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम झोलाछाप डॉक्टर के किलिनीक करमा चौक पहुंची।जहां किलिनीक में छापा मारी के दौरान आरोपी चिकित्सक के लैटर पैड, बीपी मशीन, दवा, दवा खरीददारी की पर्ची व औजार बरामद की है।वहीं चिकित्सा प्रभारी सुमित जयसवाल ने अवैध संचालित क्लीनिक को पुलिस के समक्ष सील कर गिरफ्तारी को लेकर इस्तहार चिपकाया। घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार है।पुलिस फरार झोलाछाप डॉक्टर की गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानो पर छापामारी अभियान चला रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment