Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बरकट्ठा: बेमौसम बारिश से किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
बरकट्ठा(हजारीबाग): बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही बेमौसम बारिश के कारण धान उपजाये किसानों के चेहरे पर मायूसी लेकर आई । ज्ञात हो कि धान के फसल को किसानों द्वारा काटकर खेत खलिहानों में लाकर रखा गया है ।वहीं बरसात के कारण धान की बालियां पूर्ण रूप से भींग चुकी है।इस निमित डुमरडीहा के कृषक बासुदेव मरांडी बताते हैं कि बेमौसम बारिश से धान भींग जाने से हमलोगों को काफी नुकसान पहुंचा है।वहीं बेलकपी निवासी देवाचंद यादव ने बताया कि यह बारिश खेतों में रखे धान को काफी नुकसान करेगी ।कहा कि अगर सप्ताह दिन बाद बारिश होता तो किसान धान काटकर घर ले जाते। खैर मौसम की कोई गारंटी नहीं है।बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र के किसानों द्वारा धान कि खेती शत प्रतिशत किया जाता है ।वहीं आज दिन भर के रिमझिम बारिश से ठंढ ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया तथा तापमान में अधिक गिरावट आई।लोग अपने घरों में दुबके नजर आये।बाजार व सड़को पर सुनापन छाया रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment