Tuesday, October 22, 2024

पूर्व प्रमुख व भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह की सड़क हादसे में हुई मौत, प्रखंड में शोक की लहर, गांव में पसरा मातम, सब की आंखें हुई नम

पूर्व प्रमुख व भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह की सड़क हादसे में हुई मौत, प्रखंड में शोक की लहर, गांव में पसरा मातम, सब की आंखें हुई नम

मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड के कदगावां खुर्द निवासी पूर्व प्रमुख और वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह 38 वर्ष की मौत बीते रात्रि मिर्जापुर (उत्तरप्रदेश) में सड़क हादसे में हो गई है। दिवंगत अपने माता-पिता के इकलौते संतान थे। उनकी दो संताने 10 वर्षीय पुत्री वीणा और 8 वर्षीय पुत्र विनायक हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार व्यवसाय के सिलसिले में, बाकचों (इटखोरी) निवासी कार्तिक सिंह के साथ रीवा (मध्यप्रदेश) जा रहे थे। रात्रि में मिर्जापुर से 20 किलोमीटर दूर सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटना-स्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। चालक कार्तिक गंभीर रूप से घायल है। दिवंगत विनम्र और मृदुल स्वभाव के हंसमुख व्यक्ति थे। जिसके कारण सबसे कम उम्र में प्रमुख बने। खाली समय में वे पिता धनंजय सिंह के कारोबार में भी हाथ बटाकर पुत्र का फर्ज अदा करते थे। सड़क हादसे में उनकी असामयिक मौत की खबर सुनकर पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। सबके चेहरे उदास और आंखें नम हैं।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page