घाघरा थाना क्षेत्र के मकरा गांव में एक कुआं से पुलिस ने एक व्यक्ति का किया शव बरामद

Ajay Sharma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला- घाघरा थाना क्षेत्र के मकरा गांव से सोमवार को दिन के 10 बजे घाघरा पुलिस ने मकर ग्राम निवासी मंगल उराव का शव बरामद किया। वही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि उसके पति की मानसिक स्थिति खराब हो गई थी और वह शुक्रवार को शाम 6:00 बजे घर से निकला था जिसके बाद वह घर नहीं लौटा काफी खोजबीन की गई फिर भी उसका पता नहीं चल सका। वहीं सोमवार की सुबह गोतनी की बेटी जब कुएं के पास गई तो कुएं में शव देखा इसके बाद इसकी सूचना मिली और ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई वहीं मृतक की पत्नी ने यह भी बताया कि एक वर्ष पूर्व में उसके पति की मानसिक स्थिति खराब थी बीच में वह ठीक हो गया था लेकिन पुण बीते बुधवार से फिर से उसकी मानसिक स्थिति खराब हो रही थी। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *