Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्रद्धा, विश्वास, लगन परिश्रम व सतत अभ्यास से कोई भी कार्य कठिन नहीं रह सकता: प्राचार्य जी पी झा

On: November 9, 2023 7:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
  1. लोहरदगा। एमबी डीएवी विद्यालय, लोहरदगा में माननीय प्राचार्य श्री जी पी झा के नेतृत्व व निर्देशन में सीबीएसई द्वारा निर्देशित भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता लाने हेतु वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थी ऋग्वेद सदन से आकृति पंकज व अनम फिरदौस, सामवेद सदन से जागृति मित्तल व निर्वाण कुमार यजुर्वेद सदन से पिंकी कुमारी व अंकित राज तथा अथर्ववेद सदन से स्नेहा देवघरिया व शिव उरांव प्रतिभागी बने। इस प्रतियोगिता में अथर्ववेद सदन की प्रतिभागी स्नेहा देवघरिया व शिव उरांव ने प्रथम स्थान अर्जित किया तथा आकृति पंकज व अनम फिरदौस ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। स्नेहा देवघरिया को श्रेष्ठ वक्ता हेतु भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में रोजर बिनी सिन्हा ,पंकज कुमार सिन्हा व पल्लवी कुमारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समाज व्यक्तियों से ही मिलकर बनता है व्यक्ति समाज की इकाई होने के नाते अपने दृढ़ संकल्प से परिवर्तन अवश्य ला सकता है।जब कोई व्यक्ति न्याय व्यवस्था के मान्य नियमों के विरूद्ध जाकर अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए गलत आचरण करने लगता है तो वह व्यक्ति भ्रष्टाचारी कहलाता है। कई बार व्यक्ति समाज के कुछ लोभी व भ्रष्टाचारी व्यक्तियों से परेशान होकर स्वयं भ्रष्टाचारी बन जाता है किंतु ऐसे में व्यक्ति को परेशानियों से ना घबराते हुए धैर्य और साहस के साथ दृढ़ प्रतिज्ञ होकर सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए क्योंकि अंततः विजय तथा सुख सत्य के मार्ग पर चलने से ही प्राप्त होता है। इसलिए समाज की इकाई होने के नाते यदि व्यक्ति स्वयं में परिवर्तन लाएगा तो ही समाज का रूप बदलेगा और इसी में सभी मानव जाति का कल्याण है। विद्यार्थियों में इसी शिक्षा का संचार करने हेतु शिक्षक शिवम कुमार द्वारा कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों से एकलव्य नाटक का मंचन भी करवाया गया। मौके पर माननीय प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता लाने हेतु एकलव्य के जीवन का उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को श्रद्धा, विश्वास, लगन, परिश्रम व सतत अभ्यास करते हुए अपने सुलक्ष्य की ओर बढ़ते रहने तथा समाज का अंग बनकर दृढ़ प्रतिज्ञ होकर समाज से भ्रष्टाचार को समाप्त करने की प्रेरणा दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment