न्यू मां तारा इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान का उद्घाटन, संचलक ने कहा ग्राहकों के विश्ववसनियता ही हमारी पूंजी
प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय महावीर चौक के समीप न्यू मां तारा इलेक्ट्रॉनिक्स नामक प्रतिष्ठान का उद्घाटन सच्चिदानंद अग्रवाल ने विधवक रूप से पूजा-पाठ के उपरांत नारियल फोड़ कर किया। दुकान केसंचालक राजीव अग्रवाल ने बताया कि हमारे प्रतिष्ठान में सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स समान की बिक्री एवं मरम्मती की सुविधा ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुकान में एलईडी, बैटरी इनवर्टर, स्टेबलाइजर, एलईडी बल्ब, इंडक्शन चूल्हा, सोलर प्लेट, मिक्सी सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक सामान ग्राहकों को उचित मूल्य पर दी जाएगी। ग्राहकों का विश्वास ही हमारी पूंजी है, ऐसे में ग्राहकों की सुविधा का हर हाल में ख्याल रखा जाएगा। उद्घाटन के अवसर पर अरुण प्रसाद, प्रदीप कुमार आकाश कुमार, निरंजन अग्रवाल, किशोर कुमार, राजदीप कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।




















Total Users : 800346
Total views : 2499183