
लोहरदगा। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शहरी क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने स्थित लक्ष्मी विलाश टिम्बर में छापेमारी किया। जहाँ से भारी मात्रा में अवैध इमारती लकड़ी बरामद किया गया है। लगभग 37 पीस सागवान और शीशम के लकड़ी के बोटों को जप्त किया गया है। जिसमें उक्त लकड़ी के बोटा को चीरने हेतु चिरई मशीन में लगाया गया था जिसे टीम द्वारा जप्त किया गया । इन जब्त लकड़ियों की कीमत लगभग चार लाख रुपए है। बता दें कि दशहरा पर लोहरदगा के सुदूरवर्ती क्षेत्रो में लकड़ी की भारी मात्रा में कटाई हुई है जिसे लकड़ी माफियाओ के द्वारा चिराई हेतु स्थानीय टिम्बर लाया गया था ,इतनी भारी मात्रा में इमारती लकड़ी का टिम्बर पहुचना कहीं न कहीं वनकर्मियों के मिलीभगत की भी इंगित करता है । इतनी आसानी से माफिया लकड़ी को ले कर मुख्य शहर भेज रहे हैं यह पूरी तरह से संदेह के घेरे में है। इधर वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार के द्वारा सभी वनकर्मियों को सख्त निर्देश दिया है कि अगर जिनके क्षेत्र में अवैध लकडी की तस्करी पायी जाएगी, उन पदाधिकारियो पर सख्त करवाई की जाएगी। टीम में जया उरांव ,गौतम राम ,महावीर उरांव , किशोर नंद कुमार , और होमगार्ड के जवान उपस्थित थे।








