Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा में रावण दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, जय श्री राम के नारे से गुंजायमान रहा बक्शीडीपा मेला परिसर

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा: मंगलवार को आतिशी नजारों के बीच रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आतिशबाजी से काला आकाश सतरंगी हो उठा था। इस बार असत्य पर सत्य की जीत के पर्व दशहरा का उल्लास सबों पर छाया रहा। दूर दराज से लोग रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। मौके पर पारंपरिक ढोल,नगाड़े,मांदर, घंट की धुन में लोग थिरकते नजर आए। मेले में सरना- सनातन एकता का अनूठा संगम देखा गया। इस बार सेन्हा के बक्सीपतरा स्तिथ नए मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी रावण, मेघनाथ और कुंभकरण दहन के साक्षी बने। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के बैनर तले दशहरा मैदान में सबसे पहले आए हुए सभी आगंतुक,अतिथियों का स्वागत केंद्रीय अध्यक्ष इंद्रजीत लकड़ा, महामंत्री मिथुन तमेड़ा के द्वारा अंगवस्त्र पहना कर किया गया उसके बाद द्वीप प्रज्वलित अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल,प्रवीण सिंह, लाल अजय नाथ साहदेव, नीरू शांति भगत,ओम प्रकाश सिंह,चंद्र शेखर अग्रवाल, संदीप गुप्ता, इंद्रजीत लकड़ा, मिथुन तमेड़ा के द्वारा किया गया। सभी मीडिया कर्मियों का अभिवादन अंग वस्त्र पहना कर जय प्रकाश शर्मा, निलेश गुप्ता ने किया। सभी ने एक स्वर से केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की प्रसंशा की कि इतने कम समय में इतनी अच्छी व्यवस्था समिति के द्वारा की गई जो काबिल ए तारीफ़ है। उपायुक्त बाघमारे प्रसाद कृष्ण ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहरदगा के लोगों ने बड़े ही प्रेम,शांति, और सौहार्द से पर्व को मनाया। पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा ने कहा कि दशहरा असत्य,अत्याचार से लड़ने की प्रेरणा देता है, पुलिस प्रशासन ने पूरी तन्मयता से विधि व्यवस्था को बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी जिसमें सभी का भरपूर सहयोग मिला। प्रवीण सिंह ने सफल आयोजन को लेकर खुशी जाहिर की, सभी व्यवस्थाओं के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी।आतिशी नजारों के बीच रावण का दंभ देखते-देखते धूं-धूं कर चूर हो गया। इससे पहले आसमान रंग-बिरंगे आतिशी नजारे से नहा उठा, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रावण दहन के दौरान जयश्री राम के जयकारे गूंज उठा।आतिशबाजी के बीच 60 फीट ऊंचे रावण,मेघनाथ, और कुंभकरण की तलवार से फूटती चिंगारियां और आसमान में आतिशबाजी को देख लोगों ने भगवान श्रीराम के जयकारें लगाए। रावण का विकराल रूप देख लोग नजारे को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। ठाकुर बाड़ी मंदिर से विशेष रूप से राम,लक्ष्मण, और हनुमान स्वरूप की झांकी आई। ड्रोन और मचान से सभी पर निगरानी रखी जा रही थी ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो, सुरक्षा के पूरे पुख्ता इंतजाम किए गए थे।अंत में धन्यवाग ज्ञापन समिति महामंत्री मिथुन तमेड़ा ने की। मेले में मुख्य रूप से नीरू शांति भगत, प्रवीण सिंह,लाल अजय नाथ शाहदेव, ओम प्रकाश सिंह, चंद्रशेखर अग्रवाल, इंद्रजीत लकड़ा, मिथुन तमेड़ा, सचिन साहू, मनीष सिंह, संदीप भगत, दिलीप उरांव,जय प्रकाश शर्मा, निलेश गुप्ता,संदीप गुप्ता, अजय पंकज,राजकुमार वर्मा , अशोक पोद्दार, अभय महतो, अशोक घोष, कमलजीत सिंह ,सूरज अग्रवाल, दीपक सर्राफ,राजेश महतो, संदीप पोद्दार,अवनी वर्मा, गौतम लेनिन,विक्रम चौहान, सत्यकाम, किशोर वर्मा, अनामिका भारती,अमित वर्मा, पारस साहू, आकाश साहू, नूतन कच्छप, आनंद सोनी,विनोद प्रजापति,सरोज प्रजापति, राहुल कौशल, अनिल गुप्ता, मोहन दास, अविनाश साहदेव, बिपुल तमेड़ा आदि उपस्थित थे।

उपायुक्त बाघमारे प्रसाद कृष्ण ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोहरदगा के लोगों ने बड़े ही प्रेम,शांति, और सौहार्द से पर्व को मनाया। पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा ने कहा कि दशहरा असत्य,अत्याचार से लड़ने की प्रेरणा देता है, पुलिस प्रशासन ने पूरी तन्मयता से विधि व्यवस्था को बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी जिसमें सभी का भरपूर सहयोग मिला। प्रवीण सिंह ने सफल आयोजन को लेकर खुशी जाहिर की, सभी व्यवस्थाओं के लिए केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी।आतिशी नजारों के बीच रावण का दंभ देखते-देखते धूं-धूं कर चूर हो गया। इससे पहले आसमान रंग-बिरंगे आतिशी नजारे से नहा उठा, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रावण दहन के दौरान जयश्री राम के जयकारे गूंज उठा।आतिशबाजी के बीच 60 फीट ऊंचे रावण,मेघनाथ, और कुंभकरण की तलवार से फूटती चिंगारियां और आसमान में आतिशबाजी को देख लोगों ने भगवान श्रीराम के जयकारें लगाए। रावण का विकराल रूप देख लोग नजारे को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए। ठाकुर बाड़ी मंदिर से विशेष रूप से राम,लक्ष्मण, और हनुमान स्वरूप की झांकी आई। ड्रोन और मचान से सभी पर निगरानी रखी जा रही थी ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो, सुरक्षा के पूरे पुख्ता इंतजाम किए गए थे।अंत में धन्यवाग ज्ञापन समिति महामंत्री मिथुन तमेड़ा ने की। मेले में मुख्य रूप से नीरू शांति भगत, प्रवीण सिंह,लाल अजय नाथ शाहदेव, ओम प्रकाश सिंह, चंद्रशेखर अग्रवाल, इंद्रजीत लकड़ा, मिथुन तमेड़ा, सचिन साहू, मनीष सिंह, संदीप भगत, दिलीप उरांव,जय प्रकाश शर्मा, निलेश गुप्ता,संदीप गुप्ता, अजय पंकज,राजकुमार वर्मा , अशोक पोद्दार, अभय महतो, अशोक घोष, कमलजीत सिंह ,सूरज अग्रवाल, दीपक सर्राफ,राजेश महतो, संदीप पोद्दार,अवनी वर्मा, गौतम लेनिन,विक्रम चौहान, सत्यकाम, किशोर वर्मा, अनामिका भारती,अमित वर्मा, पारस साहू, आकाश साहू, नूतन कच्छप, आनंद सोनी,विनोद प्रजापति,सरोज प्रजापति, राहुल कौशल, अनिल गुप्ता, मोहन दास, अविनाश साहदेव, बिपुल तमेड़ा आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment