Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

लेंबोईया पहाड़ी पर 343 वर्षों से हो रही है शारदीय नवरात्र, 1680 में पहली बार हुई थी कलश स्थापना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लेंबोईया पहाड़ी पर 343 वर्षों से हो रही है शारदीय नवरात्र, 1680 में पहली बार हुई थी कलश स्थापना

न्यूज स्केल संवाददाता श्रीकांत राणा

पत्थलगड़ा (चतरा)ः जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंर्तगत लेंबोईया पहाड़ी पर अवस्थित दक्षिणमुखी देवी स्थान में पिछले 343 वर्षों से शरदीय नवरात्र की पूजा की जा रही है। मंदिर के बुजुर्ग पूजारी यदुनंदन पांडेय के अनुसार यहां मान्यता है कि पहाड़ी पर माता सती के वाम नेत्र गिरे थे। यहां जो भी श्रद्धालु माथा टेकते हैं माता उनकी हर मनोकामना पूरी करती है। पहाड़ी पर माता भगवती दक्षिणमुखी चामुण्डा रूप में विराजमान हैं। श्री पांडेय आगे बताते हैं कि 1680 में पहली बार नवरात्र के मौके पर कलष स्थापित कर मां की पूजा अर्चना कि गई थी। पूर्व में यहां के पूजा का सारा कार्य व खर्च रामगढ के राजा कामख्या नारायण सिंह द्वारा किया जाता था। उस वक्त यहां भैसे की बलि दी जाती थी। बीच में भैसे की बलि बंद होने पर बकरे की बलि दिया जाने लगा। वर्तमान में भी बलि का संकल्प राज परिवार के नाम से हीं होता है। हांलाकि माता के मंदिर में प्रखंड क्षेत्र के अलावे दुर दराज के लोग सालों भर माता टेकने पहुंचते हैं। लेकिन शारदीय नवरात्र पर माता के पूजा अर्चना हेतु विशेष भीड़ उमड़ती है। नवरात्रा के पहले दिने से ही पहाड़ी पर माता के उपासना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। अष्टमी पूजा पर भी श्रद्धालुलओं की भारी भीड़ उमड़ी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment