परोका में महासप्तमी पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा, 351 कलधारी महिलाएं एवं कन्याएं हुई शामिल
इटखोरी(चतरा)ः महासप्तमी पर शनिवार को इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति परोका कला द्वारा भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 351 महिलाएं एवं कन्याएं शामिल थीं। कलश यात्रा दुर्गा मंडप से प्रारंभ हुई जो मुहाने नदी के उतरवाहिनी पहुंची, जहां विधिवत पूजा पाठ कर कलश में जल भरकर माता भद्रकाली मंदिर में दर्शन करते हुए दुर्गा मंडप पहुंच कलशों को स्थापित किया गया। इस दौरान कलशधारियों के बीच फल का वितरण किया। कलश यात्रा में पूजा समिति प्रमुख बसंत नारायण सिंह ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से ईएनटी विशेषज्ञय डॉ. अभिषेक कुमार रामाधीन, यशवंत नारायण सिंह, पत्रकार सह यजमान रंधीर सिंह, दिलीप सिंह, अध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, सचिव बिजेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामकुमार सिंह, श्यमसुदर राणा, पूजा प्रभारी सुनील राणा, रावण दहन प्रभारी अनिल राणा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।





















Total Users : 1038465
Total views : 2825098