सीमेंट लदा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, दो मजदूर गंभीर
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहरलाल फुटबॉल मैदान के समीप बुधवार को सीमेंट से लदा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जाता है कि गिद्धौर के श्री राम ट्रेडर्स का पिकअप वाहन चतरा से सीमेंट लेकर गिद्धौर आ रहा था और चालक सहित पांच मजदूर सवार थे। इसी बीच जवाहरलाल फुटबॉल मैदान के समीप वाहन अनियंत्रित हो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें थाना क्षेत्र के सलगा गांव निवासी बिगन सिंह के पुत्र जितेंद्र उर्फ गरीब सिंह व एक अन्य को गंभीर रूप से चोट आई है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए जितेंद्र को रिम्स रेफर कर दिया गया। वही सदर थाना क्षेत्र के मायापुर निवासी गणपत साव का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने के पहले दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटा लिया गया था।




















Total Users : 1074669
Total views : 2875665