बीडीओ ने सिकीदाग पंचायत भवन का फीता काटकर किया उदघाट्न
कुंदा(चतरा)। शुक्रवार को प्रभारी बीडीओ विपिन कुमार भारती ने जिले के कुंदा प्रखंड अंतर्गत सिकीदाग पंचायत भवन का विधिवत फीता काटकर व नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इससे पूर्व मुखिया अनिता यादव ने बीडीओ को बुके देकर स्वागत किया। वहीं बीडीओ ने पंचायत भवन सभागार में उद्घाटन के उपरांत पंचायत कर्मियों व वार्ड सदस्यों के साथ बैठक कर संचालित विकासीय योजनाओं के बारे में जानकारी ली। वही अधूरे पड़े आवास व मनरेगा कार्यों को पूरा करने का निर्दश दिया। डीबीटी के माध्यम से लाभुक को भेजी गई सरकारी योजनाओं के पैसे में निकासी को लेकर सीएससी व सीएसपी को सख्त लहजे में चेताया फर्जी निकासी करने वाले पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। मौके पर पंचायत समिति सदस्य दिव्या कुमारी, उपमुखिया किशोर यादव, समाजसेवी अखिलेश प्रसाद यादव, बीपीओ अजय कुमार सिन्हा, पंचायत सचिव रामजी साहु, जेई विकास कुमार, रवि कुमार, उपेंद्र भोक्ता, वार्ड सदस्य, पंचायत कर्मी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।





















Total Users : 1038571
Total views : 2825243