Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डीलर पर ग्रामीणों ने राशन मे कटौती का लगाया आरोप, बीडीओ से करवाई की मांग

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा/लोहरदगा। जन वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को मिलने वाला अनाज लाभुकों तक नहीं पहुंच रहा है। अनाज वितरण में धांधली हो रही है तभी तो लाभुक अक्सर शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंचते हैं। कभी सरकारी मूल्य से अधिक राशि लिए जाने तो कभी कई महीनों तक राशन नहीं दिए जाने की शिकायत करते हैं। इसी तरह की शिकायत प्रखंड के जमगाई पंचायत के कोटा गांव से आया है। गांव के दर्जनों लाभुकों ने गुरुवार इसकी शिकायत बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा से की है ग्रामीणों बताया कि गांव की सरई फुल महिला मंडल द्वारा पिछले छ माह से राशन मे प्रति कार्ड धारी 5 से 10 केजी कटौती की जा रही है । ग्रामीण सोमा उरांव, प्रेमचंद उरांव,रमेश उरांव,बुधवा उरांव,रंजीत उरांव साहित अन्य लाभुकों ने बताया कि पीडीएस दुकानदार सरई महिला मंडल  द्वारा उन्हें अनाज मे कटौती की जा रही है। आवेदन में बताया है कि उन्हें अब तक अक्टूबर माह का राशन नहीं दिया गया है। जनवरी 2023 से लगातार राशन वितरण में धांधली की जा रही है। राशन मांगने पर डीलर द्वारा यह कहा जाता है कि जहां जाना है वहां जाओ हम तुम्हें अनाज ऊपर से कट कर आ रहा है ।  शिकायत करने पर जांच के नाम पर खानापूर्ति होती है। बीडीओ ने आवेदन के आलोक में जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया साथ ही।  लाभुकों ने जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी ने बताया कि सरकार द्वारा निशुल्क एवं निर्धारित मूल्य पर गरीब लोगों को राशन उपलब्ध कराया जाना है, इसमें लापरवाही ठीक नहीं है। भंडरा प्रखंड में कई डीलरों की शिकायत मिल रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment