झारखण्ड/गुमला- घाघरा प्रखंड के आरंगी बेल्हाटोली गांव के एक कुँवा से घाघरा पुलिस ने गुरुवार को दिन के 10 बजे शव बरामद कर घाघरा थाना लाया। वही शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार आरंगी बेल्हाटोली निवासी सोनो उरांव महिला बीते मंगलवार को प्रातः 5:00 बजे शौच के लिए घर से निकली थी। जिसके बाद वह नही लौटी काफी खोजबीन किया गया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार को सुबह में घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुआं में एक महिला का शव तैरते ग्रामीणों द्वारा देखा गया। इसके बाद इसकी जानकारी दी गई पास जाकर देखा गया तो सोनो उराव के रूप में उसकी पहचान परिजनों द्वारा की गई। और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे शव को कब्जा में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया।
घाघरा थाना क्षेत्र के आरंगी बेल्हा टोली गांव में एक कुआं से महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
By Ajay Sharma
On: October 19, 2023 4:43 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 909805
Total views : 2650787