Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य जागरण का आयोजन 

On: October 16, 2023 5:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित जागरण में रात भर झूमते रहे श्रोतागण
लोहरदगा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य जागरण का आयोजन
लोहरदगा। शहरी क्षेत्र के महावीर चौक में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सदस्यों के द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण कार्यक्रम में जमशेदपुर,रांची और विभिन्न जगहों से आए हुए कलाकारों के द्वारा रात भर भक्तिमय जागरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा, विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, डॉक्टर कुमुद अग्रवाल, डॉ राजीव रंजन, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी, सम्मेलन के अध्यक्ष राजीव रंजन, उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर अतिथियों का स्वागत पगड़ी पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और माँ दुर्गा और महाराज अग्रवाल का चित्र देकर सम्मानित किया गया। गायक शैलेश दुबे ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति दी जिसे सुनकर सारे श्रोतागण झूम उठे। शोभा चौधरी एवं तदशा के मधुर गानों का सभी ने आनंद उठाया। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। अग्रवाल सम्मेलन ने इस बार समाज के 60 वर्षों से ऊपर के सभी बुजुर्गों एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से सम्मान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन एवं अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ अपना सहयोग दिया। मंच संचालन चंदन गोयल के द्वारा किया गया। जागरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से हीरालाल अग्रवाल, नागेंद्र मित्तल, प्रमोद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, आनंद अग्रवाल,सुबोध अग्रवाल, विनोद राय,जय प्रकाश शर्मा, विकास अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, शंभू अग्रवाल, संजय अग्रवाल,रूपेश कुमार, मनीष कुमार, मनीष अग्रवाल,रमेश कुमार, राहुल अग्रवाल, टूटू अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, दया सिंह,संदीप,प्रदीप साहू, रितेश साहू,संजय खत्री, शुभम अग्रवाल, अवध अग्रवाल, देशराज गोयल, रवि शंकर, दयानंद अग्रवाल, रोबिन अग्रवाल सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस कार्रवाईः 2.350 किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट बाइक से कर रहा था तस्करी, नकद व मोबाइल भी जब्त

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

Leave a Comment