
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। स्थानीय अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा, अग्रवाल यूथ सोसाईटी एवं अग्रवाल महिला कमेटी के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित अग्रकुल के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की 5147 वीं जयंती भव्य समारोह के बीच मनाया गया। जयंती समारोह का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी अरविंद कुमार लाल, ज्ञानचंद अग्रवाल, कृपा प्रसाद सिंह, अजय मितल समेत अन्य अतिथियो ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्र्यापण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद गणेश बंदना व कुलदेवी माता महालक्ष्मी जी की बंदना समाज की युवतियों ने किया। इस दौरान अग्रवाल सभा के पदाधिकारियो ने महाराजा अग्रसेन की जीवनी का संक्षिप्त परिचय उपस्थित अतिथियो व समाज के लोगो को कराया। मौके पर एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने कहा कि महाराज अग्रसेन के विचार और सिद्धांत समाज में आज भी विद्यमान है। आज की युवा पीढ़ी उनके विचारों को आत्मसात कर रही है यह सराहनीय है। उन्होने महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का वैज्ञानिक कहा। वही अजय मित्तल ने कहा कि अग्रसेन महाराज ने मानव समाज को उर्जा और उत्साह से परिचय कराया था। इसे अपनाने से समाज का कल्याण और उत्थान होगा। कार्यक्रम में अवधेश मित्तल, मुरारी अग्रवाल, नवल किशोर, अजय मित्तल, कृपा शंकर सिंह, राजेश कुमार टिंकू, अजय प्रसाद, धनंजय अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, नंदन कुमार, नीलेश गोयल, कुमार नीरव, समेत बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के महिलाएं, पुरुष व बच्चे मौजूद थे। इधर मेधावी छात्रों, आठ वृद्धो को समाज की ओर से सम्मानित किया गया। जिनमे विमला देवी, अंबिका देवी, गौरी देवी, प्रमिला देवी, गोपाल प्रसाद गुप्ता, भुवनेश्वर प्रसाद अग्रवाल, दयानंद प्रसाद अग्रवाल एवं अधिवक्ता मोतीलाल अग्रवाल शामिल है।
नृत्य नाटकों की हुई आकर्षक प्रस्तुति
लोहरदगा। अग्रसेन भवन में छोटे छोटे एवं सीनियर बच्चों के द्वारा कई आकर्षक नृत्य व नाटकों की प्रस्तुति किया गया। जिसमें नृत्य (जूनियर) में आध्या कुमारी, (बम बम बोले), नित्या मित्तल (बापू सेहत के लिए), परी मित्तल (सावन में मोरनी बनकर ), वही नृत्य (सीनियर) में आशी कुमारी (राधा कैसे न जले), छवि रानी, (मनवा लागे), नव्या रंजन (ढोलीना), सृष्टी एण्ड ग्रुप, (बरस रे मेघा मेघा),दिव्यांगना गोयल (डीजी डीजी बम बम ), जबकि इंटरटेन्मेंट के लिए कुछ भी करेगा में तन्मय एण्ड ग्रुप (खट्टा-मीठा), दिव्यांगना एण्ड ग्रुप (सास-बहू), आराध्या एण्ड ग्रुप (शोपिंग का एडिक्शन) की प्रस्तुति दी। वही नाटक में आराध्या एण्ड ग्रुप (सोशल मिडिया), कृतिका एण्ड ग्रुप (भारत माता की रक्षा) की प्रस्तुति दी। सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।



















Total Users : 810912
Total views : 2513393