59 वें नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता बना सुरज क्लब बेलखोरी
मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र के बेलखोरी खेल मैदान में आयोजित 59 वें नॉक आउट फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सिमरिया विधानसभा के पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा, बीडीओ साकेत कुमार सिन्हा, डीएसपी केदारनाथ राम, थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, भाजपा नेता अश्विनी सिंह, मुखिया अशोक भुइयां, पंसस सदस्य रामटहल गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, ईश्वरी मेहता, सतेंद्र कुमार सिंह, रणधीर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।फाइनल महा मुकाबला सूरज कल्ब बेलखोरी बनाम सलैया टीम के बीच खेला गया। जिसमें सुरज क्लब की टीम ने एक शुन्य से फाइनल मुकाबले का विजेता बना। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विजेता टीम को बडा कप व नगद पंद्रह हजार व उप विजेता टीम को छोटा कप व नगद दस हजार राशि भेंट कर पुरस्कृत किया गया। वहीं चांद क्लब चौया टीम को तृतिय पुरुस्कार के रुप में जर्सी देकर हौसला अफजाई की गई। मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज देकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका हिमांशु कुमार ने निभाई।इस अवसर पर मुख्य रूप से बीस सूत्री सदस्य जमील अख्तर, सुरज क्लब के अध्यक्ष परमानंद सिंह, नंदकिशोर प्रजापति, कोलेश्वर पांडेय, मुबारक अंसारी, सलीम गुरुजी, नवीन रजक, उमेश पासवान, अनिल भारती समेत खेल प्रेमी उपस्थित थे।





















Total Users : 789437
Total views : 2484417