Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मां भद्रकाली मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष ने किया प्रेस कांफ्रेंस, कहा कहा कि 2006-07 में मेरे कार्यकाल के दौरान 1.60 करोड़ की राशि से मंदिर परिसर में विकास कार्य की गई थी

On: October 11, 2023 7:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मां भद्रकाली मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष ने किया प्रेस कांफ्रेंस, कहा कहा कि 2006-07 में मेरे कार्यकाल के दौरान 1.60 करोड़ की राशि से मंदिर परिसर में विकास कार्य की गई थी

इटखोरी(चतरा)। जिले के इटखोरी स्थित माता भद्रकाली मंदिर परिसर का सरकारी तौर पर सीओ द्वारा गभग 1. 58 एकड़ जमीन की सर्वे कराई गई थी। इसमें मां की मंदिर का गैर मजरूआ जमीन 1.8 एकड़ व बकास्त जमीन 1.7 एकड़,  रैयतों की 29.85 एकड़ तथा गैर मजुरवा झाड़ी और जंगल 1. 26.56 एकड़ शामिल है। उक्त बातें मंगलवार को मां भद्रकाली मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष यतींद्र कुमार चौहान ने मंदिर कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। उन्होंने आगे कहा कि 2006-07 में मेरे कार्यकाल के दौरान पर्यटन विभाग द्वारा तकरीबन 1 करोड़ 60 लाख राशि से मंदिर परिसर में विकास कार्य की गई थी। जिसमें मंदिर का सौंदर्यीकरण समेत जूता-चप्पल रखने का स्थान और मंदिर प्रांगण को सुशोभित तरीके से विकास कार्य किया गया था। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व 1983 से विकास समिति मंदिर परिसर में कार्य कर रही थी। फिर 26 नवंबर 2011 को विकास समिति मां भद्रकाली मंदिर प्रबंधन समिति में परिवर्तित हुई। इन दोनों समितियों का कोई बायोलॉज नहीं था और ना कभी ऑडिट हुआ। जिसके कारण झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड ने समिति के अध्यक्ष और सचिव से मंदिर का लेखा-जोखा एवं ऑडिट की मांग की, नहीं दिए जाने पर मां भद्रकाली मंदिर का न्यास समिति में गठन किया गया। जो कमेटी फिलहाल मंदिर में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व 2 मई 2015 को एक मां भद्रकाली प्रबंधक समिति ट्रस्ट बनाया गया। जिसमें चतरा अनुमंडल पदाधिकारी को अध्यक्ष और इटखोरी अंचल अधिकारी को सचिव बनाया गया। इसके अलावे इस कमेटी में 10 सदस्य भी हुए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्राइवेट चौरिटेबल या कोई ट्रस्ट में सरकारी पदाधिकारी बिना सरकार से अनुमति लिए ट्रस्ट का पदाधिकारी नहीं हो सकते। अध्यक्ष चौहान ने मां भद्रकाली प्रबंधक समिति ट्रस्ट का निबंधन यथाशीघ्र रद्द करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मंदिर विकास के लिए फिलहाल में बनी न्यास समिति ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक कार्य करे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बरटा गांव में नौ दिवसीय दुर्गा यज्ञ की तैयारी पूरी

रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, निकली विशाल कलश यात्रा

बुनियादी सुविधाओं से वंचित गांव, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली, सड़क, पानी तक नहीं-विकास पर उठे सवाल

एनसीसी फायरिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम, 24 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

शिक्षक ने रचा इतिहास, तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज

पंचायत भवन परिसर में महुआ रखने से आवागमन बाधित

युवती से दुष्कर्म का प्रयास विफल, आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने किया थाना व संस्थानों का औचक निरीक्षण

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में शिक्षक गिरफ्तार

होमगार्ड बहाली में ठगी का प्रयास, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

मुर्गी फार्म की आड़ में चल रही नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

उच्च कक्षाओं में कम नामांकन पर प्रशासन सख्त

Leave a Comment