Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

बीडीओ ने की मनरेगा कर्मियों संग बैठक, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

On: October 11, 2023 7:31 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बीडीओ ने की मनरेगा कर्मियों संग बैठक, दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश

मयूरहंड(चतरा)। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ साकते कुमार सिन्हा ने मनरेगा कर्मियों व मुखिया साथ बैठक किया। जिसका संचालन बीपीओ नीरज कुमार ने किया। इस दौरान बीडीओ ने पंचायतवार संचालित मनरेगा योजनाओं का भौतिक सत्यापन कर रोजगार सेवक व संबधित कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बीडीओ ने मनरेगा कर्मियों से कहा कि जिन पंचायतों में कार्य चल रहा है या जो कार्य लंबित हैं उसे अविलंब पूर्ण कराएं‌। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां के मजदूरों को पलायन करने से रोके और मनरेगा से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत क्षेत्र में मनरेगा कर्मी उपस्थित होकर सभी कार्यों को गुणवत्तायुक्त निष्पादन करें। बीपीओ नीरज कुमार ने सभी रोजगार सेवक व बीएफटी को पुराने योजनाओं को जिओ टैक कर बंद करने का निर्देश दिया। साथ ही वैसे जॉब कार्डधारक जिनका बैंक खाते में आधार नही जुटा है उन्हें चिंहित कर आधार नंबर अविलंब जोड़ने को कहा। बैठक में मंझगावा मुखिया मंजित सिंह, करमा मुखिया रामनाथ यादव, हुसिया मुखिया उर्मिला देवी, रोजगार सेवक सुनिल कुमार, अजय कुमार, रुपेश कुमार सिंह, बीएफटी सुनिल सिंह, सुबोध सिंह, पिंटु यादव, उमेश दांगी, संजय रविदास आदि उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

एसआईटी ने बच्चा चोरी के अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, 15 आरोपी गिरफ्तार, 12 बच्चे बरामद

भीषण सड़क हादसा: ओरसा घाटी में पलटी रिजर्व बस, 6 की मौत की आशंका, 30 से अधिक घायल

मंदिर प्रांगण में विहिप–बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व धर्म रक्षा निधि पर मंथन

अखिल भारतीय तैलीक साहू समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक, पदाधिकारियों का चयन

क्षत्रिय गौरव एकता मिलन समारोह आयोजित, रांची रैली को लेकर बनी रणनीति

आंगनबाड़ी केंद्र मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 34 पदों के लिए 265 अभ्यर्थी हुए शामिल

आपसी विवाद के दौरान हमला करने आए दो अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व थाना प्रभारी अरबिंद सिंह को भावभीनी विदाई, छलक पड़े ग्रामीणों के साथ आंसू

उपायुक्त डॉ. ताराचंद के नाम से फर्जी व्हाट्सएप आईडी, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में सांसद सुखदेव भगत की अहम भूमिका

अनियंत्रित बोलेरो ने दुकान में मारी टक्कर, एक की मौत

Leave a Comment