Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

11 वें वेतन भुगतान में रोक पर भामसं ने दी तीन दिवसीय आंदोलन की चेतावनी

On: October 4, 2023 9:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

11 वें वेतन भुगतान में रोक पर भामसं ने दी तीन दिवसीय आंदोलन की चेतावनी

टंडवा (चतरा)। कोल मजदूरों को 11 वें वेतन वृद्धि भुगतान में लगी रोक से तमाम मजदूर हितों की रक्षा को लेकर सक्रिय यूनियनों के संयुक्त मोर्चा में आक्रोश व्याप्त है। इसको लेकर बुधवार को भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव शिवकुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में बनी सहमति के अनुरूप कोल मंत्रालय मजदूरों के निर्धारित वेतन भुगतान करने पर शीघ्र राज़ी नहीं होती है तब टंडवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आम्रपाली-चंद्रगुप्त व मगध-संघमित्रा कोल परियोजना क्षेत्र में तीन दिवसीय ज़ोरदार आंदोलन किया जाएगा। बकायदा इसके लिये 12, 13 एवं 14 अक्टूबर को हड़ताल की रुपरेखा तय की जा चुकी है। जिसमें भामसं समेत अन्य यूनियनों का संयुक्त मोर्चा पूरी तरह से एकजुट है। निर्धारित तिथि को तमाम परियोजना क्षेत्रों में कोल उत्पादन व संप्रेषण को रोक लगा दिया जाएगा। उन्होंने कोल मंत्रालय के प्रति आरोप लगाते हुवे कहा कि मजदूरों के प्रति मंत्रालय का दोहरा चरित्र उजागर हो चुका है, इसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर संघ के संजय कुमार, मुकेश कुमार, आदर्श जागेश्वर आतेराम, पवन कुमार, बिनोद बिहारी पासवान समेत संयुक्त मोर्चा के अन्य लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

Leave a Comment