लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से धारासाही हुआ गरीब का घर, दूसरे के घर मे रहने को विवश
कुंदा(चतरा)। लगातार रुक रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश में मंगलवार को कुंदा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत माँझीपारा गांव निवाशी चौठी भुईया का खपरैल घर धराशाही हो गया। पीड़ित गरीब परिवार से है और घर गिर जाने के कारण वह फिलहाल गांव के संजय भारती के नवनिर्मित घर में रहने को मजबूर है। भुक्तभोगी जीविकोपार्जन के मजदूरी करता है। जानकारी देते हुए बताया की आर्थिंक स्थिती उतनी अच्छी नही है की वह खुद से अपना घर बना सकें।अभी तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। वही कुंदा मुखिया मनोज कुमार साहू ने क्षतिग्रस्त घर को निरीक्षण कर उन्हें जल्द ही आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा दिलाने की बात कही है।


















Total Users : 1278601
Total views : 3152161