Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोल वाहन के चपेट में आकर दो की दर्दनाक मौत, आक्रोषित लोगों ने किया वाहनों का परिचालन बाधित, घंटों बाद डेढ़-डेढ़ लाख मुआवजा के बाद जाम हटा

On: February 13, 2023 9:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कोल वाहन के चपेट में आकर दो की दर्दनाक मौत, आक्रोषित लोगों ने किया वाहनों का परिचालन बाधित, घंटों बाद डेढ़-डेढ़ लाख मुआवजा के बाद जाम हटा

 

टंडवा (चतरा)ः टंडवा थाना क्षेत्र के बसरिया मोड के समीप अज्ञात कोल वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत बीते देर शाम हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बन्हे टोला पाही के रहने वाले संजय कुमार पिता गणेश उर्फ गुनवा महतो एवं केवल उर्फ झगड़ू महतो पिता बुचा महतो टंडवा से अपने घर लौटने के दौरान कोलवाहन के चपेट में आकर दुर्घटना के शिकार हो गए। इस घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने सोमवार सुबह से हीं सड़क जाम कर आश्रितों को मुआवजा व नौकरी देने की मांग करते हुए टंडवा-रांची मुख्य सड़क पर परिचालन बाधित करा दिया। ग्रामीणों ने दुर्घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि होने के बावजूद इसके रोकथाम के लिए जिला परिवहन विभाग द्वारा जांच व कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है। उच्च गति परिचालन, शराबी व अप्रशिक्षित चालकों का भरमार ऐसे दुर्घटनाओं में वृद्धि होने के मुख्य वजह बताऐ जाते हैं। दूसरी ओर, कोल वाहनों से होने वाले दुर्घटनाओं पर समरुप मुआवजा नीति बनाने को लेकर महिनों पूर्व आजसू का आंदोलन भी अब ताश के पन्नों की तरह बिखर गया है। वहीं  घटना के 24 घंटे बाद मृतकों के आश्रितों को मिला डे़ढ़-डे़ढ़ लाख रुपए नगद। प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सड़क दुर्घटना राहत कोष से निर्धारित लाभ देने के आश्वासन के बाद हटा जाम हटा और वाहनों का परिचालन शुरू हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमला के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

मासूम की चीख भी नहीं रोक पाई रफ्तार, ट्रैक्टर ने 3 साल के बच्चे को कुचला

बिहार में ‘सम्राट’ युग का आगाज़: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सम्राट चौधरी ने रचा इतिहास; नीतीश के बाद संभाली कमान

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

Leave a Comment