Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

POCSO कानून पर विधि आयोग ने की रिपोर्ट, सहमति की मौजूदा उम्र में बदलाव न किया जाए

On: September 30, 2023 12:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कहा सहमति की मौजूदा उम्र में बदलाव न किया जाए

न्यूज स्केल डेस्क दिल्ली। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत सहमति की मौजूदा उम्र के साथ “छेड़छाड़” न करने की सलाह विधि आयोग (Law Commission) ने अपनी रिपोर्ट में दी है। शुक्रवार को केंद्रीय कानून मंत्रालय को 22वें विधि आयोग द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में पैनल ने सहमति की उम्र को घटाकर 16 साल न करने की सलाह दी है। विधि आयोग ने सरकार को सलाह दी है कि पॉक्सो अधिनियम के तहत यौन संबंधों के लिए सहमति की मौजूदा उम्र में बदलाव नहीं किया जाए। साथ ही इसमें 16 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों की मौन स्वीकृति से संबंधित पॉक्सो मामलों में सजा के विषय में निर्देशित न्यायिक विवेक लागू करने का सुझाव दिया। साथ ही विधि आयोग ने पॉक्सो कानून के तहत यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र पर अपनी रिपोर्ट कानून मंत्रालय को सौंपी है, जिसमें सुझाव दिया है कि 16 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों की ओर से मौन स्वीकृति से जुड़े मामलों में स्थिति को सुधारने के लिए संशोधनों की आवश्यकता है। फिलहाल देश में सहमति की उम्र अभी 18 वर्ष है। आयोग ने रिपोर्ट में कहा है कि सहमति की उम्र घटाने का सीधा और नकारात्मक असर बाल विवाह एवं बाल तस्करी के खिलाफ लड़ाई पर पड़ेगा। आयोग ने अदालतों को उन मामलों में सतर्कता बरतने की सलाह दी, जहां यह पाया जाए कि किशोरावस्था के प्रेम को नियंत्रित नहीं किया जा सकता और इसका आपराधिक इरादा नहीं रहा हो

गा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

खदान हादसा: 7 मौतों के मामले में चार अधिकारियों पर मुकदमा

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, नशीला पदार्थ सुंघाकर वारदात को दिया अंजाम

जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर मुखिया ने उपायुक्त को सौंपा आवेदन

खौफनाक वारदात: युवक की धारदार हथियार से हत्या, भागती स्कॉर्पियो से एक और की मौत

पुलिस-ग्रामीण भिड़ंत: कैमा गांव में हिंसक झड़प, 15 पुलिसकर्मी घायल

थाना हाजत में आरोपी की आत्महत्या: एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, 7 पुलिसकर्मी निलंबित

टी20 वर्ल्ड कप 2026: रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराया, अब फाइनल में न्यूजीलैंड से टक्कर

पैतृक गांव नेमरा में बाहा पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

बच्चा चोरी की अफवाहों से फैली दहशत, पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

होली की खुशियां मातम में बदलीः सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में शोक

नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

Leave a Comment