Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पुत्र कार्तिकेय ने आठवां स्थान लाकर बढ़ाया जिले का मान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुत्र कार्तिकेय ने आठवां स्थान लाकर बढ़ाया जिले का मान

चतरा। झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव उमराव शूटिंग रेंज में आयोजित खेलो झारखंड राज्य स्तरीय स्कूली रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में चतरा के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया है। सीमित संसाधनों के बीच बेहतर प्रशिक्षण के बदौलत जिले की बेटी मन्नत कुमारी ने गोल्ड पर निशाना साधते हुए शूटिंग में जिले के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता है। वही कार्तिकेय कुमार ने बेहतर प्रदर्शन कर आठवां स्थान प्राप्त किया है। मन्नत और कार्तिकेय जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजू तिवारी के पुत्री व पुत्र हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर चतरा और कान्हाचट्टी प्रखंड का मान बढ़ाने पर मन्नत को जहां बधाइयां मिल रही है, वहीं कार्तिकेय को निकट भविष्य में आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामना लोग दे रहे हैं। वहीं जिप उपाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा है कि यह मेरे और मेरे परिवार के साथ चतरा जिले के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा है कि यहां के बच्चे भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। बेटी के स्वर्ण पदक जीतने व बेटे के बेहतर प्रदर्शन पर उन्होंने प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment