Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

घाघरा-थाना क्षेत्र के हहरि मोड़ में बॉक्साइट ट्रक ने एक वृद्ध महिला की जान ली

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

झारखण्ड/गुमला- घाघरा थाना क्षेत्र के हहरि मोड़ के समीप सोमवार की सुबह सवा 6 बजे बॉक्साइट ट्रक की चपेट में आने से सेन्हा चमडू रुगड़ी टोली निवासी वृद्ध महिला बिरसी देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे शव को कब्जे में कर घाघरा थाना ले आई। घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार बिरसी देवी अपनी पुत्री सनियारो देवी के घर नौडीहा महुआ टोली आई हुई थी। वही आज सुबह दामाद विनोद उराव द्वारा मोपेड बाइक पर उक्त बिरसी देवी को लेकर उसके गांव चंमडू के लिए निकला था ।इसी बीच हहरि मोड़ के समीप चुंदरी गांव की ओर से आ रही बॉक्साइट ट्रक की चपेट में उक्त वृद्ध महिला आ गई जिससे घटनास्थल पर है उसकी मौत हो गई ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment