Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश सह शोभा यात्रा, जिप उपाध्यक्ष, डीएसपी व जनप्रतिनिधि हुवे शामिल, 5 दिवसीय गणेश पूजा का शुभारंभ

On: September 19, 2023 9:22 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश सह शोभा यात्रा, जिप उपाध्यक्ष, डीएसपी व जनप्रतिनिधि हुवे शामिल, 5 दिवसीय गणेश पूजा का शुभारंभ
 
पत्थलगडा(चतरा): पत्थलगड़ा प्रखंड में पांच दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव को लेकर मंगलवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई। प्रखण्ड के श्री सार्वजनिक गणपति पूजा समिति बरवाडीह, पूजा समिति नावाडीह, सिंघानी, नोनगांव व मनोरंजन क्लब तेतरिया के द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला व युवतीयों ने भाग लीया। नवाडीह और बरवाडीह में गणेश पूजा को लेकर निकले गए शोभा यात्रा में मुख्यअतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी, मुख्यालय डीएसपी केदार नाथ व बीडीओ मोनी कुमारी शामिल हुवे। बरवाडीह गणपति पूजा समिति द्वारा गाजे बाजे के साथ निकाले गए कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुवे जेजला नदी घाट पहुंचे, जहां कलशों में जल भरने का बाद कलश यात्रा पुनः पूजा महोत्सव स्थल पहुंची और विधि विधान पूर्वक कलशों को स्थापित कर भगवान गणेश की पूजा का शुभारंभ किया गया। वहीं पूजा समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल का निर्माण कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। पूजा महोत्सव 19 से 23 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान कई पूजा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किय़ा गया है। कलश यात्रा में जिप सदस्य, मुखिया संदीप कुमार सुमन, सांसद प्रतिनिधि अमित तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अरविन्द ठाकुर, विहिप नेता, उप प्रमुख संगीता कुमारी, मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा, पूर्व मुखिया सोनमती देवी, मेघन दांगी, पूर्व पंसस राजेश दांगी, समाजसेवी रामचन्द्र दांगी आदि शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

पुलिस की मॉक ड्रिल, त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

उग्रवाद के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, पुलिस के लिए चुनौती

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित

श्रद्धा और उल्लास के साथ सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में भक्तिमय माहौल

सरस्वती पूजा को लेकर सिमरिया व पत्थलगड़ा में पुलिस का फ्लैग मार्च

हर्षाेल्लास के साथ हुई सरस्वती पूजा, सीओ व थाना प्रभारी ने किया पंडालों का निरीक्षण

बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

जिप उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत, पूजा पंडालों का किया भ्रमण

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

जिला मुख्यालय समेत प्रखंडो में श्रद्धा के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गईं सरस्वती पूजा

सरस्वती पूजन केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना है।

Leave a Comment