Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भव्य कलश यात्रा के साथ ही दस दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव शुभारंभ, भारी संख्या में शामिल हुवे श्रद्धालु

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
भव्य कलश यात्रा के साथ ही दस दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव शुभारंभ, भारी संख्या में शामिल हुवे श्रद्धालु
 
 
टंडवा(चतरा)। टंडवा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध सूर्य मंदिर (चुन्द्रु धाम) में विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मगंलवार को दस दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुवा। कलश सह शोभा यात्रा में शामिल सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु चुन्द्रू धाम से कलश में जल भरकर नगर का भ्रमण करते हुए पुनः पूजा स्थल पर पहुंचे। जहां विधिविधान से कलशों को स्थापित किया गया। वहीं कलश सह शोभा यात्रा में गणपति बप्पा मोरया, जय श्री राम व हर हर महादेव के गगन भेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजमान हो उठा। कलश यात्रा का सबसे मनमोहक दृश्य छोटे-छोटे व नन्हे मुनहे बच्चे अपने माथे पर कलश उठाकर नगर भ्रमण के दौरान ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार, गणपति बप्पा सुपरस्टार के नारे लगाने वाला रहा। कलश यात्रा में टंडवा नगर भ्रमण के दौरान पड़ने वाले सभी चौंक चौराहों पर टंडवा थाना पुलिस पूर्ण रुप से सुरक्षा को लेकर मुस्तैद थी। इस शोभा सह कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक किशून कुमार दास, विशिष्ट अतिथि के रूप उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता सत्येन श्रीवास्तव, भावी लोक सभा प्रत्याशी डॉ. अभिषेक कुमार, जिप अध्यक्षा ममता कुमारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय चौबे, टंडवा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुभाष यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मनोज चंद्रा, भाजपा नेता विनोद बिहारी पासवान, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, सूर्य मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष मिथिलेश गुप्ता, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुबेश राम सहित कई जनप्रतिनिधि व गण्यमन लोग शामिल थे। इस अवसर पर गणेश पूजा महोत्सव महासमिति के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों को अंग वस्त्र भेट कर उन्हे सम्मानित किया। साथ ही पूजा समिति ने प्रखंड क्षेत्र के सभी लोगों को महोत्सव में शामिल होकर पुरे महोत्सव को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह किया। महोत्सव का समापन 28 सितंबर को हवन पूजन के साथ किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment