Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पत्नी को पति ने जलाया जिंदा, पोता-पोती को बचाने में दादी की भी गई जान…

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पितीज में दिलदहलाने वाली एक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पितीज (सुरहीबागी) गांव निवासी स्व. आदित्य दांगी के पुत्र कुलदीप दांगी ने अपने पत्नी सबिता देवी पर केरोसिन तेल छिड़ककर जिंदा जलाकर फरार हो गया है। घटना बीते 11रू30 बजे रात की बताई जा रही है। घटना में मृतिका की सास भी पोता-पोती को बचाने में गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसकी इलाज के क्रम में रांची रिम्स में हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी थाना प्रभारी विनोद कुमार व एसआई गौतम दास दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। साथ ही आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से केरोसिन तेल का गिलन बरामद किया है। गुरुवार रात को पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर केरोसिन तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। इस घटना में मृतिका की सास डिलिया देवी बहु व दो बच्चों को बचाने के क्रम में झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी। मृतका हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत सूजी गांव निवासी परमेश्वर दांगी की पुत्री है।न शादी 9 मई 2017 को इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पितीज (सुरहीबागी) गांव निवासी स्व आदित्य दांगी के पुत्र कुलदीप दांगी के साथ हिंदू रीति रिवाज से विवाह हुआ था। इस संबंध में मृतिका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से लगातार प्रताड़ित कर मारपीट करते रहता था। इधर मुखिया रामदेव यादव ने कहा है कि हत्यारा जहां भी दिखे पकड़ कर पुलिस के हवाले करें। वही दांगी समाज के प्रखंड अध्यक्ष विजय दांगी ने कहा की गांव के साथ समाज के लिए शर्मसार करने वाली बात है। उन्होंने कहा है कि ऐसे व्यक्ति को गांव में शरण नहीं दिया जाए। मृतिका के दो 5 वर्षीय पुत्री दिव्यांशी कुमारी व दो वर्षीय पुत्र अमन कुमार का रो रो कर बुरा हाल है। मृतका की पुत्री का कहना है कि पापा ने मम्मी के ऊपर तेल छिड़ कर आग लगा दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment