Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दुनिया के टॉप लीडर्स पहुंचे राजघाट, महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने किया स्वागत

On: September 10, 2023 8:21 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
दिल्ली। पीएम मोदी और जी20 में शामिल होने दिल्ली पहुंचे दुनियाभर के नेता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम सबसे पहले महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट पहुंचे।
आईएमएफ (अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासात्सुगु असकावा, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा भी बापू को श्रद्धांजली देने के लिए राजघाट पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने कई नेताओं को शॉल भेंटकर स्वागत किया।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने और पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद भारत के पीएम ने शॉल भेंटकर उनका स्वागत किया।

ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक भी बापू को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। पीएम मोदी ने उन्हें भी शॉल भेंटकर स्वागत किया। इसके अलावा इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दाेगन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के प्रधानमंत्री ली कियांग राजघाट पहुंच। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ, स्पेन की उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने भी बापू को श्रद्धांजलि दी। अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष अजाली असौमानी, ओमान के उप प्रधानमंत्री असद बिन तारिक बिन तैमूर अल सैद, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टाे फर्नांडीज, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजली दी। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. जी20 के सभी नेता बापू को श्रद्धांजलि देकर अपने गंतव्य पर पहुंचे.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

Leave a Comment