Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व मत्स्यिकी दिवस पर पांच खुदरा मछली विक्रेताओं के बीच मछली बिक्री किट का वितरण

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

उपायुक्त ने मत्स्य कारोबार को बढ़ावा देने एवं आजीविका सुदृढ़ करने के लिए लाभुकों को किया प्रेरित

लोहरदगा। विश्व मत्स्यिकी दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त संदीप कुमार मीना द्वारा मत्स्य विपणन योजना अंतर्गत जिले के पांच खुदरा मछली विक्रेताओं के बीच मछली बिक्री किट का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य खुदरा मछली विक्रेताओं को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनके व्यवसाय को सुगम बनाना तथा उनकी आजीविका को सुदृढ़ करना है।

वितरण के दौरान उपायुक्त ने मत्स्य पालकों एवं मछली विक्रेताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मत्स्य पालन एवं मत्स्य विपणन आजीविका का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता एवं गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए मछली के विपणन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।

प्रत्येक किट में मछली की बिक्री एवं रखरखाव के लिए निम्नलिखित सामग्री उपलब्ध कराई गई है— छह फीट का फोल्डेबल गार्डन अम्ब्रेला। स्टेनलेस स्टील कटिंग टूल्स (बैटी सहित)। स्टेनलेस स्टील स्क्रेपर। तराजू-बटखरा/इलेक्ट्रॉनिक तराजू (30 किलोग्राम क्षमता)। प्लास्टिक बाल्टी एवं मग। डस्टबीन (25-30 लीटर क्षमता)। इंसुलेटेड बॉक्स (60 लीटर क्षमता)। फोल्डेबल तिरपाल शीट (6×4 फीट, 150 GSM)। वाटरप्रूफ एवं डस्टप्रूफ एप्रन। स्टील बाउल (10 लीटर क्षमता)। फैब्रिकेटेड स्टील टॉप।

इस अवसर पर लाभुकों में प्रकाश उरांव, बन्धन उरांव एवं अबुशमा प्रवेज शामिल रहे। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रीसेती भार्गवी सहित मत्स्य पालक एवं संबंधित लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment