एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार चल रहे आरोपियों ने नहीं किया आत्मसमर्पण, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई
चतरा। मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के विरुद्ध चतरा सदर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार, 17 नवंबर को सदर थाना क्षेत्र के सिरम बरैनी, कदले और पटेर गांव में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के घरों पर न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार चिपकाया।
पुलिस के अनुसार, सदर थाना कांड संख्या 117/2024 में संजय यादव उर्फ टुनी यादव, कांड संख्या 313/2021 में लालू गंझू तथा कांड संख्या 379/2024 में परमेश्वर गंझू, किशोरी गंझू और बिनोद कुमार आरोपी हैं। इन सभी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।
आत्मसमर्पण नहीं करने पर न्यायालय ने जारी किया इश्तेहार
पुलिस का कहना है कि अनुसंधान के दौरान आरोपियों के विरुद्ध जारी वारंट का तामिला कराया गया था। उन्हें न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का अनुरोध भी किया गया, लेकिन निर्धारित प्रक्रिया के बावजूद आरोपियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया। इसके बाद न्यायालय, चतरा की ओर से उनके विरुद्ध इश्तेहार जारी किया गया। न्यायालय के आदेश के आलोक में की गई इस कार्रवाई में एनडीपीएस थाना प्रभारी सह पुलिस अवर निरीक्षक शम्मी अंसारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
















Total Users : 1271471
Total views : 3140736