Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सीएसआर के तहत हिंडालको इंडस्ट्रीज ने जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए चार एक्स-रे लैब तकनीशियन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

भंडरा, किस्को, सेन्हा एवं कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएगी प्रतिनियुक्ति

लोहरदगा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने एवं आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हिंडालको इंडस्ट्रीज ने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत जिला प्रशासन को चार एक्स-रे लैब तकनीशियन उपलब्ध कराए हैं। इन सभी तकनीशियनों की प्रतिनियुक्ति जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) भंडरा, किस्को, सेन्हा एवं कुड़ू में की जाएगी।

इस अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सभी तकनीशियनों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं समयबद्ध अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि अब तक तकनीशियनों की कमी के कारण आमजनों को एक्स-रे जांच की सुविधा प्राप्त करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इन तकनीशियनों की प्रतिनियुक्ति से संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने तथा मरीजों को स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

उपायुक्त ने इस सहयोग के लिए हिंडालको इंडस्ट्रीज के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में संस्थानों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, हिंडालको इंडस्ट्रीज के सीएसआर हेड नीरज कुमार सहित सभी चार एक्स-रे लैब तकनीशियन उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment