Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवंबर को आयोजित होगा ‘रन फॉर क्लीननेस’, सुबह 7 बजे समाहरणालय मैदान से होगी शुरुआत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

समाहरणालय मैदान से भक्सो स्थित कोयल नदी छठ घाट तक होगा आयोजन, जिले के सभी छठ घाटों में चलेगा विशेष साफ-सफाई अभियान, 17-27 नवंबर तक स्थापना दिवस पखवाड़ा का होगा आयोजन

लोहरदगा। उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर 2026) के अवसर पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में ‘रन फॉर क्लीननेस’ के आयोजन एवं स्वच्छता अभियान की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजे समाहरणालय मैदान से ‘रन फॉर क्लीननेस’ का शुभारंभ होगा। यह दौड़ भक्सो स्थित कोयल नदी छठ घाट तक आयोजित की जाएगी। इसमें जिला स्तरीय पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं, जेएसएलपीएस की दीदियां, विभिन्न खेल संघों एवं प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ी, पुलिस के जवान, जलसहिया तथा नगर परिषद के सफाईकर्मी भाग लेंगे।

छठ घाट पहुंचने के बाद सभी प्रतिभागी सामूहिक रूप से घाट की साफ-सफाई करेंगे। बेहतर प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उपायुक्त ने जिले के सभी छठ घाटों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिन पंचायतों में छठ घाट नहीं हैं, वहां चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की जाएगी।

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया जाएगा माल्यार्पण

रन फॉर क्लीननेस के आयोजन से पूर्व उपायुक्त सहित जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

17-27 नवंबर तक स्थापना दिवस पखवाड़ा का आयोजन होगा

राज्य स्थापना को लेकर 17 से 27 नवंबर तक स्थापना दिवस पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा जिसमें आमलोगों की सहभागिता हेतु कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में प्रखंड स्तर पर निबंध लेखन, नाटक आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिससे चुनकर आए विजेता प्रतिभागियों को 27 नवंबर को जिला में सम्मानित किया जाएगा।

खेल विभाग द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड स्तर पर किया जाएगा जिसमें सभी सात प्रखंडों की टीम भाग लेंगी। फाइनल जिला मुख्यालय में खेला जाएगा। खेल विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला की सर्वश्रेष्ठ टीम खेलगांव में होने वाले राज्य स्तर पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोहरदगा जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। कल्याण विभाग द्वारा पारम्परिक आदिवासी नृत्य प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तर पर जनजातीय चित्रकला से संबंधित कार्यशाला में भी टीमें शामिल होंगी।

बैठक में 28 नवंबर 2026 को आयोजित होनेवाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान लोहरदगा जिले की विशिष्ट उपलब्धियों एवं उत्पादों को विभिन्न श्रेणियों में प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के अंतर्गत कुडू के शहद उत्पादन, ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन डेस्टिनेशन’ के अंतर्गत पर्यटन स्थल लावापानी जलप्रपात तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन इकोनॉमी’ के अंतर्गत किस्को स्थित औद्योगिक सिलाई केंद्र को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करनेवाले व्यक्ति एवं संस्थानों को राज्यस्तर पर सम्मानित किए जाने, विभिन्न योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन तथा नियुक्ति पत्र वितरण से संबंधित तैयारियों पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी कार्यक्रमों के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन करते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment