Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

दीपावली से लापता आठ वर्षीय बच्ची का शव घर से 100 मीटर दूर झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दीप जलाने के दौरान अचानक हुई थी लापता, परिजनों ने दी थी थाने में सूचना; थाना प्रभारी बोले- विशेष टीम गठित, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चट्टी अनंतपुर की आठ वर्षीय बच्ची का शव शुक्रवार को घर से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में मिला। बच्ची दीपावली के दिन से लापता थी। शव मिलने की खबर से गांव में शोक और मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार दीपावली के दिन घर में दीप जलाने के दौरान बच्ची अचानक लापता हो गई थी। परिजनों और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने प्रतापपुर थाना पुलिस को सूचना दी थी। तलाश जारी थी कि शुक्रवार को झाड़ियों में शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चतरा भेज दिया।

थाना प्रभारी आलोक चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत का कारण पता लगाने में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रात में प्रेमी संग पकड़ी गई नवविवाहिता, ग्रामीणों ने पहले पति का सिंदूर धुलवाया; मंदिर में कराई दूसरी शादी

भाजपा नेता का कथित संदिग्ध हालत में पकड़ाया वीडियो वायरल; पति ने 4 घंटे बाद घेरकर की जमकर पिटाई

दर्दनाक हादसा: रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की बस की टक्कर से मौत, एक ही गांव के थे तीनों

शादी का जाल: मैट्रिमोनियल साइट से 15 महिलाओं को बनाया शिकार, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल और 18 लाख की ठगी; आरोपी गिरफ्तार

दर्दनाक हादसा: बाबा धाम जा रहे परिवार की स्कॉर्पियो-ट्रक में टक्कर, पांच की मौत; 12 दिसंबर को होनी थी दूल्हे की शादी

जेएसएलपीएस और रेड क्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

Leave a Comment