Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत, करोड़ों की योजनाओं को बोर्ड की मंजूरी; 250 करोड़ ऋण चुकौती के लिए प्रस्तावित

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

स्मार्ट मीटरिंग से लेकर ग्रामीण विद्युतीकरण तक पर जोर, चतरा के 550 छूटे गांवों में बिजली पहुंचाने के लिए 23.34 करोड़ की मांग

रांची। झारखंड में बिजली व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने बड़ा कदम उठाया है। निगम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 90वीं बैठक में चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के वार्षिक बजट और पिछले वित्तीय वर्ष के संशोधित बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इस बजट में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बिजली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, स्मार्ट मीटरिंग को बढ़ावा देने, बिजली वितरण में होने वाले नुकसान को कम करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है।

निगम के सामान्य प्रबंधक (लेखा एवं राजस्व) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, बजट के क्रियान्वयन को लेकर कार्यकारी निदेशकों, महाप्रबंधकों और क्षेत्रीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को वित्तीय नियमों और निर्धारित प्रावधानों के तहत ही खर्च करने तथा प्रत्येक महीने बजट के उपयोग की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया है।

इन योजनाओं के लिए राशि का प्रावधान और मांग

बोर्ड बैठक में विभिन्न बिजली योजनाओं के अधूरे कार्यों, ऋण भुगतान और परियोजनाओं के समापन को लेकर कई महत्वपूर्ण वित्तीय प्रस्ताव रखे गए हैं। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना: ग्रामीण क्षेत्रों में फीडर सेपरेशन, सब-स्टेशन निर्माण और बिजली ढांचे को मजबूत करने वाली इस योजना के समापन तथा जीएसटी एवं राज्य करों के भुगतान के लिए राज्य सरकार से अतिरिक्त 300 करोड़ रुपये का प्रावधान करने का अनुरोध किया गया है।

आरईसी ऋण चुकौती: डीडीयूजीजेवाई और सौभाग्य योजना के तहत लिए गए ऋण एवं ब्याज के भुगतान के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 250 करोड़ रुपये की मांग की गई है।

आरएपीडीआरपी पार्ट-बी: राज्य के 30 शहरों में बिजली वितरण नेटवर्क के आधुनिकीकरण, ठेकेदारों के बकाये और ऋण भुगतान के लिए 200.01 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 1299.45 करोड़ रुपये है।

आरएपीडीआरपी पार्ट-ए: 30 चयनित शहरों में आईटी सिस्टम और बेसलाइन डेटा से संबंधित परियोजना के समापन के लिए 60.65 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है।

चतरा जिले के 550 गांवों का विद्युतीकरण: 11वीं योजना आरजीजीवीवाई के तहत छूटे हुए 550 गांवों में विद्युतीकरण और शेष विभागीय कार्यों को पूरा करने के लिए 23.34 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान करने का अनुरोध किया गया है।

लंबित देनदारियों के भुगतान: आरई 10वीं योजना, स्टेट प्लान और अन्य लंबित भुगतानों को पूरा करने के लिए 17 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।

12वीं योजना डीडीयूजीजेवाई: 17 जिलों में संचालित विद्युतीकरण परियोजना के अंतिम समापन के लिए एक करोड़ रुपये का प्रावधान रखने का अनुरोध किया गया है।

अतिरिक्त बुनियादी ढांचा: 18 जिलों में बिजली से संबंधित अतिरिक्त आधारभूत संरचना के निर्माण और परियोजना समापन के लिए एक करोड़ रुपये का प्रस्ताव है।

पीएम-जनमन योजना: विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के 13,314 घरों को ऑन-ग्रिड बिजली कनेक्शन से जोड़ने वाली इस योजना के समापन के लिए एक लाख रुपये का सांकेतिक प्रावधान रखा गया है।

सौभाग्य योजना: इस योजना के तहत 11,33,490 घरों तक बिजली कनेक्शन पहुंचाया गया है। इसके अंतिम प्रशासनिक कार्यों और परियोजना समापन के लिए भी एक लाख रुपये का सांकेतिक प्रावधान प्रस्तावित है।

स्मार्ट मीटरिंग और नई योजनाओं पर भी जोर

बिजली वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और बिलिंग प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट मीटरिंग एवं आईटी सिस्टम के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया जा रहा है। विश्व बैंक समर्थित परियोजनाओं के माध्यम से राज्यभर में स्मार्ट मीटर लगाने और बिजली बिलिंग की दक्षता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना, तिलका मांझी कृषि पंप योजना और झारखंड संपूर्ण बिजली आच्छादन योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बिजली सुविधाओं के विस्तार और औद्योगिक आधारभूत संरचना के विकास की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

खर्च पर रहेगी कड़ी निगरानी

निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृत बजट से बाहर किसी भी मद में खर्च नहीं किया जाएगा। सभी पूंजीगत योजनाओं को मुख्यालय की पूर्व अनुमति और वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद ही शुरू किया जाएगा। साथ ही राजस्व वसूली बढ़ाने और बिजली वितरण में होने वाले घाटे को कम करने के लिए क्षेत्रीय अधिकारियों को कार्यक्षमता बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। निगम का उद्देश्य बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन कायम करना और राज्य के उपभोक्ताओं को बेहतर एवं निर्बाध बिजली सुविधा उपलब्ध कराना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment